
लखनऊ। आस्था के साथ ही विश्वास हो तो धर्म स्थल कोई भी हो लोग ऊपर वाले को याद कर ही लेते हैं। लखनऊ के ईदगाह में आज ईद की नमाज के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां एक मंदिर में कुछ लोगो ने नमाज अदा की।
लखनऊ शहर को शायद इसी कारण से गंगा-जमुनी संस्कृति वाला शहर कहा जाता है। आज ईद के दिन सुबह लोगों ने ईदगाह का रुख किया। इसी दौरान ऐशबाग ईदगाह में काफी भीड़ हो गई। भीड़ के कारण इबादत धर्म की दीवार को लांघ गई। कुछ लोगों ने जगह न मिलने पर पीपल के पेड़ के नीचे एक शिव मंदिर को ही मुफीद जगह चुना। इन लोगों ने शिव मंदिर में ही ईद की नमाज अदा की।